मुंबई: मराठा आरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन की आंच मुंबई तक पहुंच गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बंद के बाद बुधवार को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगड में बंद का ऐलान किया गया है। इससे पहले मंगलवार को आंदोलन के दौरान 5 लोगों ने जान देने की कोशिश की।
वहीं एक कॉन्स्टेबल की ऑन ड्यूटी हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मराठा क्रांति मोर्चा समन्वय समिति द्वारा बुलाए गए बंद का असर मुंबई में देखने को मिल रहा है।
सड़कें पूरी तरह खाली हैं, ऑटोरिक्शा भी नहीं चल रहे हैं।मंगलवार दादर के राजर्षि शाहू सभागृह में मराठा क्रांति मोर्चे की बैठक में फैसला किया गया कि बंद में स्कूल-कॉलेजों, मेडिकल स्टोर, ऐंबुलेंस और मूलभूत सुविधाओं को शामिल नहीं किया गया है।
बंद के दौरान किसी प्रकार की हिंसा या तोड़फोड़ नहीं होगी। बता दें कि सोमवार को प्रदर्शन के दौरान नदी में कूदकर एक शख्स की खुदकुशी के विरोध में मंगलवार को महाराष्ट्र बंद बुलाया गया। नवी मुंबई और पनवेल में सब्जी और फल बाजार को छोड़कर बाकी सभी प्याज, आलू, मसाला और अनाज मंडी आदि बंद रखे जाएंगे। मोर्चे ने बंद के लिए जनता से समर्थन मांगा है।
5 मिनट का लोन बना ब्लैकमेलिंग का जाल #nagpurnews #crime #blackmail #fraud...
ओडिशा से नागपुर तक गांजा तस्करी का नेटवर्क बेनकाब ...#newsupdate #nagpurnews #breakingnews
स्मार्ट मीटर हटाकर कार्यालय पहुंचे उपभोक्ता #smartmeterscam #electricity #bills #maharashtranews
सोशल मीडिया पर नोटों की नुमाइश पड़ी भारी! #nagpurnews #crime #stolen #cash...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 8 JULY 2026 #latestnews...
ऑटो चालक निकला शातिर लुटेरा! #nagpurnews #crime #loot #autorikshaw #accusedarrested





