Published On : Fri, Oct 10th, 2014

नागपुर : मराठा व मुस्लिम समाज को आरक्षण कांग्रेस की देन

Advertisement


डाॅ. अनीस अहमद के प्रचाार्थ उतरे अनेक नेता

Anees ahemad & Reeta
नागपुर।
 डाॅ. अनीस अहमद के प्रचारार्थ मेमन जमात चैक, मस्कासाथ में हुई जाहिर सभा को संबोंधित करते हुए पुर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार की दूरदर्शिता के कारण ही मराठा एवं मुस्लिम समाज को आरक्षण मिल पाया. आज ढेरों सहूलियतें मिलने के कारण ही समाज में पूरी तरह से समाधान है. अशोक चव्हाण एवंम रीता बहुगूणा ने कहा कि भाजपा नेता केवल दोषारोपण करने में लगे रहे, मुख्यमंत्री की उपलब्धियां उनको नजर नही आई. पंडित जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के कार्यकाल से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने दीन दुखियों, दलित, शोषित एवं पीडित जनता की भलाई के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाया. यही कारण है कि कांग्रेस को गरीबों के मसीहा के रुप में याद किया जाता है. यही नही, देश के किसानों और भूमिहीनों के जीवन में सदैव खुशियों का संचार किया. उन्होंने बुध्दिजीवी मतदाताओं से अपील की कि वे कांग्रेस के दमदार अधिकृत प्रत्याशी डाॅ. अनीस अहमद को भारी मतों से विजेता बनाए. सांसद अविनाश पांडे के साथ ही विलास मुत्तेमवार, रीता बहुगुण जोशी ने भी सभा को संबोधित किया.

अनीस अहमद के प्रचारार्थ आज युवक काॅंग्रेस व्दारा बाईक रोड शो को हरी झेंडी दिखाने के अवसर पर मतदाताओं को संबोधित करते हुए रीता बहुगूणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना के साथ विपक्षी पार्टीयां आए दिन उल्टे- सीधे बयान देकर आम जनता को गुमराह करने पर तुली है. विशेषकर केन्द्र की मोदी सरकार से सीमा पर छिड गई अघोषित जंग का मामला संभल नही रहा, उनका पुरा ध्यान केवल राज्यों के विधानसभा चुनाव पर लगा हुआ है.

रोड शो जब नातिक चैक, चिटणीस पार्क चैक, बडकस चैक, गांधी पुतला, सेन्ट्रल एवेन्यू होकर निकला तो मार्गो के दोनों किनारे पर खडी जनता ने उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ. अनीस अहमद को भी पुष्पमालाओं से लाद दिया. इतवारी शहीद चैक में उन्होंने विदर्भ चंडिका पंडप में जाकर देवी माँ से कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत के लिए आशीर्वाद मांगा. वल्लभाचार्य चैक, हंसापुरी, मोमीनपुरा चैक पर आम जनता ने अनीस अहमद को आर्शीवाद दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.