Published On : Mon, Feb 24th, 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के विरोध में माओवादियों ने फेंके पर्चे…!

Advertisement

बीजापुर: माओवादियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो दिवसीय भारत दौरे के विरोध किया है। माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के द्वारा इस संबंध में पर्चा फेंका गया है। इसके साथ ही उनके फेंके गए पर्चे में सीएए- एनआरसी और कश्मीर में धारा 370 हटाने का भी विरोध किया गया है।

नक्सलियों का हस्त लिखित पर्चा नेशनल हाईवे पर मिला है। मामला भोपालपटनम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बता दें कि 24-25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर रहेंगे। जिनके स्वागत के लिए सरकार के द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.