गड़चिरोली। गुरूवार की मध्यरात्री नक्सलियों ने अहेरी तालुका के देचलीपेठा गांव के दो युवकों का गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. दोनों पुलिस के मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया. श्रीनिवास पुप्पाला (32) और शैलेश कारेंगेल (27) मृतक है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनिवास व शैलेश पुलिस को नक्सलियों की जानकारी देते है, ऐसा नक्सलियों को संदेह था. इसलिए गुरुवार 30 अप्रैल की मध्यरात्री दोनों की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. दूसरी ओर श्रीनिवास और शैलेश गांव में अवैध शराब बिक्री करते थे. दोनों को शराब बिक्री बंद करने के लिए समझाया था. फिर भी दोनों ने शराब बिक्री जारी रखी. इस कारण से भी दोनों की हत्या हुई होगी ऐसी चर्चा है. हत्याकांड का कारण अभीतक पता नही चला.

Representational Pic
सदर पुलिस का देर रात हुक्का बार पर बड़ा छापा #vidarbhanews #nagpur...
Police Raid in Nagpur: अवैध कत्लखाने से 400 किलो गोमांस बरामद #NagpurNews...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 17 JULY 2026 #topnews...
दोस्त का विवाद सुलझाने गया युवक बना हमले का शिकार #NagpurNews #Crime...
Amravati Breaking News: 1,925 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त #AmravatiNews #PlasticBan #PlasticFree
20 जुलाई को दिल्ली जाएंगे उद्धव ठाकरे #UddhavThackeray #SonamWangchuk #ShivSenaUBT #Politics #news



