Published On : Fri, Jan 27th, 2017

अर्जुनी मोरगांव में नक्सलियों ने फहराया काला झंडा

Advertisement
black-flag-maoists

File Pic


नागपुर
: गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील में राजोली गांव के पूर्व माध्यमिक जिला परिषद स्कूल में नक्सलवादियों ने गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले काला झंडा फहरा दिया। जिसके बाद पुलिस की ओर से सुबह बॉम्ब स्क्वाड की मदद से स्कूल परिसर में जांच की गयी और बाद में स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षको और गांववालों की मौजूदगी में भारतीय तिरंगा फहराया गया। नक्सलवादियो की ओर से बैनर लगाए गए थे। पुलिस की ओर से बैनर कब्जे में लिया गया है। दलम कमिटी की ओर से यह बैनर लगाए गए थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.