Published On : Fri, May 8th, 2020

कई यूनिवर्सिटीयो में जून में होने वाली परीक्षाएं अब जुलाई में होगी

Advertisement

नागपूर– कोरोना वायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण इग्नू समेत कई विश्वविद्यालयों ने जून में होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इनमें से अधिकांश परीक्षाएं अब जुलाई में ली जाएंगी। जुलाई में परीक्षाओं का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन माध्यमों से भी पूरा कराया जा सकता है। अधिकांश विश्वविद्यालयों में स्थगित की गईं जून की परीक्षाएं 1 जुलाई से करवाई जाएंगी। नए सत्र में प्रवेश करने से पहले कॉलेज के मौजूदा छात्रों को परीक्षाओं में शामिल होना होगा।

यूजीसी द्वारा गठित विशेष कमेटी ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में जुलाई माह के दौरान परीक्षाएं करवाने की सिफारिश है। सामान्य तौर पर कॉलेजों में प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं मई से जून महीने के बीच आयोजित की जाती हैं, लेकिन लॉकडाउन को देखते हुए इन परीक्षाओं को आगे बढ़ा दिया गया है।

वहीं इग्नू ने टर्म-एंड परीक्षाओं को टालने के साथ-साथ कई और अहम बदलाव भी किए हैं। फिलहाल नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जून में आयोजित टर्म-एंड की परीक्षा स्थगित कर दी है। इसके साथ ही इग्नू ने टीटीई 2020 की परीक्षा जो एक जून से शुरू होनी थी, उसे भी स्थगित कर दिया है।

Advertisement

इग्नू के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव ने कहा, “छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। असेसमेंट जमा करने व दूसरी चीजों के लिए समय दिया जाएगा। कोर्स के लिए रि-रजिस्टर करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है।”

इग्नू परीक्षा तारीख के विषय में छात्रों को परीक्षा से 15 दिन पहले सूचित करेगा। परीक्षा के अलावा असेमेंट्स को जमा कराने और नामांकन की तारीखों में भी बदलाव किया गया है। लॉकडाउन को देखते हुए इग्नू ने प्रोजेक्ट्स को ऑनलाइन जमा कराने की सुविधा दी है। वही अब टर्म-एंड परीक्षा के फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 31 मई, 2020 तक बढ़ाई गई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.