Published On : Tue, Jul 2nd, 2019

कई थानेदारों की थानेदारी चली गई

Advertisement

गोंदिया जिला पुलिस अधीक्षक ने 13 थानेदार सहित 25 अधिकारियों के किए तबादले

गोंदिया: गोंदिया जिले में लगातार हत्या, डकैती, लूटपाट, चोरी, राहजनी जैसे संगीन अपराध घटित होने से कानून व्यवस्था की स्थिती को बहाल करना जिला पुलिस अधीक्षक विनीता साहू के सामने एक बड़ी चुनोती है। लिहाजा कर्तव्यदक्ष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए पश्‍चिम महाराष्ट्र, विदर्भ और मराठवाड़ा से स्थानांतरित होकर गोंदिया आए पुलिस अधिकारियों की ताजपोशी की गई है।

गोंदिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय के इस कदम से जहां कई थानेदारों की थानेदारी चली गई है वहीं 13 थानेदार सहित 25 अधिकारियों के तबादले एक साथ होना यह दर्शाता है कि, आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जिले की कानून व्यवस्था की बहाली को लेकर पुलिस प्रशासन किस हद तक चिंतित है?

विशेष उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र राज्य पुलिस मुख्यालय (मुंबई) के अस्थापना विभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक ने 25 मई को पत्र जारी करते हुए राज्य के विभिन्न थानों में पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस निरीक्षक जैसे पदों पर तैनात अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले के आदेश जारी किए थे इसी कड़ी में गोंदिया जिले के थानों की कमान संभालने वाले 3 पुलिस निरीक्षक, 3 सहायक पुलिस निरीक्षक तथा 20 पुलिस उपनिरीक्षकों का तबादला एक स्थान से दूसरे स्थान पर किया गया था। रिक्त हुई इन 26 पोस्ट को शीघ्र भरने हेतु कर्तव्यदक्ष पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए उनका तबादला गोंदिया किया गया। जिनके गोंदिया आने के बाद अब 1 जुलाई को जिला पुलिस अधीक्षक विनीता साहू ने तबादला सूची जारी की है।

Advertisement

थानेदारः कहाँ थे.. कहाँं हुआ तबादला
जिन थानेदारों का तबादला किया गया है उनमें मनोहर दाभाड़े को गोंदिया शहर से अर्जुनी मोरगांव भेजा गया है। उमेश पाटिल इन्हें आमगांव से गोंदिया शहर, सुभाष चव्हाण को कंट्रोल रूम से आमगांव थाना, सचिन वांगड़े को नियंत्रण कक्ष से रावणवाड़ी थाना, सचिन सांडभोर को रावणवाड़ी थाने से कंट्रोल रूम गोंदिया, सुरेश नारनवरे इन्हें गोंदिया ग्रामीण थाने से शिकायत अर्ज शाखा गोंदिया, महादेव तोदले इन्हें नियंत्रण कक्ष से गोंदिया ग्र्रामीण थाना भेजा गया है।

प्रमोद घोंगे इन्हें नियंत्रण कक्ष से देवरी थाना, वैशाली पाटिल को नियंत्रण कक्ष से गंगाझरी थाना, विजय पवार को नियंत्रण कक्ष से डुग्गीपार थाना, सुजीत चौहान को रामनगर से गोंदिया नक्सल सेल विभाग, बबन आव्हाड़ को नियंत्रण कक्ष से रामनगर थाना, रंगनाथ धारबड़े इन्हें नियंत्रण कक्ष से आर्थिक अपराध शाखा, दिनेश तायड़े इन्हें नियंत्रण कक्ष से जिला यातायात विभाग शाखा, उद्धव डमाले इन्हें नियंत्रण कक्ष से तिरोड़ा थाना, राहूल शिरे इन्हें नियंत्रण कक्ष से साइबर सेल, तेजस्विनी कदम इन्हें नियंत्रण कक्ष से महिला अत्याचार तपास पथक की जिम्मेदारी दी गई है।

नागेश भास्कर इन्हें चिचगड़ थाने से नक्सल आपरेशन सेल देवरी भेजा गया है। अतुल तवाड़े इन्हें नक्सल सेल देवरी से चिचगड़ थाने की जिम्मेदारी दी गई है। किशोर पवर्ते इन्हें जिला विशेष शाखा से हटाकर नवेगांवबांध थाना भेजा गया है। प्रमोद बघेले इन्हें स्थानिक अपराध शाखा से नक्सल सेल गोंदिया, विजय धुमाल इन्हें उपमुख्यालय देवरी से वाचक अप्पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा कैलाश गवते इन्हें तिरोड़ा थाने से गोंदिया शहर, मनोज खोब्रागड़े इन्हें नियंत्रण कक्ष से कोर्ट मॉनिटरिंग सेल तथा प्रदीप अतुलकर इनका डुग्गीपार थाने से स्थानिक अपराध शाखा में तबादला किया गया है।

अब 25 अधिकारियों के तबादले एक स्थान से दूसरे स्थान पर किए जाने के आदेश जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि, अपने कर्तव्य के प्रति थानेदार अधिक जागरूक होकर कार्य करेंगे और जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.