Published On : Fri, Jun 12th, 2020

हिंगना के नीलडोह अमरनगर में कोरोना मरीज के संपर्क में आए कई लोग

Advertisement

हिंगणा– हिंगना के ईसासनी भीमनगर में 7 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसमे से एक के संपर्क में आने के कारण नीलडोह ग्रामपंचायत सरपंच के पति गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. ईसासनी मरीजों की चेन अब अमरनगर भाग में पहुंचने के कारण प्रशासन में काफी सनसनी फ़ैल गई है.

इसासनी भीमनगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग की शुरुवात में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी. इस बुजुर्ग का जमाई भी इसके घर के पास ही रहता है, उसका भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. इसके साथ अमरनगर के नीलडोह सरपंच के 40 वर्षीय पति एमआईडीसी के एक ही कंपनी में काम करते थे. कुछ दिनों से वो बीमार थे. उनपर परिसर के दो डॉक्टरों ने उपचार किया. लेकिन आराम नहीं होने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती किया गया. गुरुवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. इनके संपर्क में आए अमरनगर परिसर के 14 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है. इसमें दवाखाने में लेकर जानेवाला ऑटोचालक, साथ के दो कर्मी, रिश्तेदार, पडोसीयो का समावेश है. इसके साथ ही परिसर में सेनिटाईज़ और स्प्रे किया गया है.

तहसील स्वास्थ अधिकारी प्रवीण पडवे, डॉ.सुरेखा सेलोकर और सभी स्वास्थ विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मरीज के संपर्क में आए लोगों को ढूंढ रहे है. भीमनगर और अमरनगर की जनसंख्या काफी ज्यादा है. घनी बस्ती होने के कारण यह बिमारी अन्य को न हो, इसलिए मरीज के संपर्क में आए लोगों को सामने आने की अपील तहसील स्वास्थ अधिकारी प्रवीण पडवे ने की है.

तहसिलदार संतोष खाडरे, खंडविकास अधिकारी महेद जुवारे, पोलिस निरीक्षक हेमंत खराबे परिस्थिति पर नजर रखे हुए है. ईसासनी, निलडोह, डिगडोह के ग्रामविकास अधिकारी एन. एम. निमजे, गुणवंत चिमोटे, किशोर अलोने ने रोजाना परिसर को सेनिटाईज और स्प्रे मारने की सुचना दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.