Published On : Mon, Jul 12th, 2021

कांग्रेस की कई पदाधिकारीयों का आम आदमी पार्टी प्रवेश

Advertisement

नागपुर – आम आदमी पार्टी (आप) के विदर्भ संगठन मंत्री ने कहा कि नागपुर महानगर पालिका चुनाव को लेकर आप के प्रति लोगों में उत्साह है। दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता बढ़ रही है, उसे देखते हुए नागपुर के लोगों का मानना है कि नागपुर में भी इस बार आम आदमी पार्टी की सत्ता बननी चाहिए।

नागपुर मनपा में भ्रष्टाचार का जो बोलबाला है, उसका अंत सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। पार्टी की नीतियों को देखते हुए नागपुर के लोगों में भी बदलाव की भावना है। आने वाले मनपा चुनाव पर आप पार्टी प्रमुख भूमिका पर रहकर सच्चे और ईमानदार उम्मीदवार को खड़ा करने की तैयारी कर रही है और लोग भी निस्वार्थ और ईमानदार राजनीती के लिए आम आदमी पार्टी को साथ दे रहे है, सपेलकर जी कहना है की अच्छे लोगो को राजनीती पर लाये बिना सुधार असंभव है यही लोग भ्र्ष्टाचार मुक्त सरकार लाकर जनता के लिए एक उदाहरण बनायेगे.

विदर्भ संगठन मंत्री आकाश सफेलकर के नेतृत्व एवं देवेंद्र वानखेड़े व जगजीत सिंह के मार्गदर्शन पर श्री मान सींग अहिरवार ने अपने सौकड़ो समर्थको के साथ कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी पर प्रवेश लिया

उपरोक्त प्रवेश कार्यक्रम में अमरीश सावरकर, भूषण डाकुलकर, शंकर इंगोले , रोशन डोंगरे.बबलू मोहड्डिकर, प्रदीप पोनीकर, सोमकुवर जी.विजय नंदनवार, पंकज मेश्राम. सोमकुवर. और युवा साथी व अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.