
मिस वर्ल्ड का खिताब जीत देश का नाम रौशन करने वाली मानुषी छिल्लर एक बार फिर चर्चा में हैं। वह पिछले दिनों फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के लिए फोटोशूट करवाने की वजह से खबरों में आई थीं। वहीं अब उनका एक और फोटोशूट सुर्खियों में आ गया है। यह फोटोशूट मानुषी ने एक फेमस मैगजीन के लिए करवाया है। जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। मानुषी ने यह ग्लैमरस अवतार फेमस कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के लिए लिया है। वह इस मैगजीन के कवर पेज पर जगह बनाने में सफल रही हैं।
मानुषी इस मैगजीन के फरवरी अंक के कवर पेज पर नजर आएंगी। कवर पेज पर मानुषी बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने काले रंग का बिकिनी टॉप और पीले और काले रंग की स्कर्ट पहनी है।
एक अन्य फोटो में वह लाल ड्रैस में सोफे पर लेटी दिख रही हैं। इस तस्वीर में मानुषी काफी क्यूट नजर आ रही हैं।
मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट की तस्वीरों को कॉस्मोपॉलीटन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
फोटो शेयर करते हुए बताया गया है कि इंटरव्यू में मानुषी ने महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी बातों पर चर्चा की है। वह महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जागरुकता फैलाना चाहती हैं।
मानुषी ने हाल ही में फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के साल 2018 के कलैंडर के लिए फोटोशूट करवाया था। वह उस फोटोशूट में भी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




