Published On : Fri, May 7th, 2021

मनपा का केंद्रीय नियंत्रण कक्ष शुरू

Advertisement

-आयुक्त राधाकृष्णन बी ने लिया जायज़ा

नागपुर: मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के आदेशानुसार नागपुर महानगरपालिका और जिला प्रशासन की ओर से केंद्रीय नियंत्रण कक्ष मनपा के छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासकीय इमारत के छठे मंजिले पर शुरू किया गया है. कोरोना मरीज़ों के लिए अलग अलग अस्पतालों में बेड की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है. इसी तरह अलग अलग कोविड अस्पतालों में रेमडेसिविर, ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए भी अलग नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. नागपुर महानगरपालिका के आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने गुरुवार को कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया और यहाँ पर काम करने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की. इस दौरान अतिरिक्त जिलाधिकारी शिरीष पांडे, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त जलज शर्मा, राम जोशी, चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय चिलकर, उपायुक्त महेश धामेचा, महेश मोरोणे तथा सहायक चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय जोशी उपस्थित थे.

मनपा मुख्यालय में शुरू की गई यह कंट्रोल रुम 24 घंटे शुरू रहेगी. यहाँ पर मनपा आयुक्त व जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन शिफ्ट में टेक्निकल टीम तैनात रहेगी. कंट्रोल रुम से बेड अलॉट होने के बाद मरीज़ को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा. कंट्रोल रुम से भेजे गए किसी भी मरीज़ को संबंधित हॉस्पीटल भर्ती करने से इंकार नहीं कर सकता. हॉस्पीटल में आयसीयू बेड उपलब्ध न भी हुआ तो कम से कम प्रथमिक इलाज करना अनिवार्य होगा.

Advertisement

कंट्रोल रुम से बेड उपलब्धता की जानकारी के अनुसार जल्द से जल्द बेड उपलब्ध करके देने का प्रयास किया जाएगा और जिधर बेड उपलब्ध है वहां पर मरीज़ को ट्रांसफर किया जाएगा. कंट्रोल रुम से बेड की उपलब्धता के बारे में जानकारी आसानी से मिल सकती है.

फोन के माध्यम से कंट्रोल रुम से संपर्क किया जा सकता है. मनपा तथा जिला प्रशासन ने टेलिफोन नंबर 0712 – 2567021 पर नागरिकों को संपर्क करके बेड की उपलब्धता के बारे में जानकरी हासिल करने का आवाहन किया है. नागरिक व्हॉट्सऍप नंबर 7770011537, 7770011472 के ज़रिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इस केंद्र के संचालन में निरजा पठानिया और उनकी स्वंयसेवी संस्था वी 7 केयर फाऊंडेशन का सहयोग भी प्रशासन को मिल रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.