नागपुर: स्वच्छ भारत अभियान के तहत मनपा की एनडीएस टीम ने सोमवार को 4 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 30 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. के मार्गदर्शन में धंतोली एवं आशीनगर जोन के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के संबंध में 3 प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई कर 25 हजार रुपए का अर्थदंड एवं 19 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। दल द्वारा धंतोली अंचल के कॉटन मार्केट स्थित आनंद किराना स्टोर्स के खिलाफ प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग करने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
साथ ही दुकान बंडू पत्तल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। आशीनगर जोन के अंतर्गत टीपू सुल्तान चौक के वार्ड नंबर 3 स्थित हाजी मुख्तार भाई किराना स्टोर के खिलाफ कार्रवाई कर पांच हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। इसी तरह हनुमाननगर अंचल के अंतर्गत प्लॉट नंबर 14, राजकमल चौक, विश्वकर्मा नगर के नरोत्तम सिंह चव्हाण के खिलाफ सड़क किनारे सीमेंट कांक्रीट लगाकर सर्विस रोड बाधित करने की कार्रवाई की गई और 5 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




