Published On : Thu, Sep 19th, 2019

मनपा रिकॉर्ड विभाग टीन के शेड में

Advertisement

अति महत्वपूर्ण विभाग के प्रति मनपा प्रशासन लापरवाह

नागपुर : नागपुर महानगरपालिका के अति महत्वपूर्ण विभागों में से एक रिकॉर्ड विभाग का समावेश हैं। विभाग के दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए जीर्ण छत के भीतरी हिस्से में टीन का सेड खड़ा किया,इससे प्रशासन की गंभीरता प्रदर्शित हो रही।

नागपुर मनपा मुख्यालय का मुख्य इमारत काफी जीर्ण हो चुका हैं। वर्षो पहले इसी परिसर में नए इमारत का निर्माण किया गया। तब 18 करोड़ का प्रस्ताव 56 करोड़ तक पहुंच गया था। आज भी नई प्रशासकीय ईमारत में करोड़ों का खर्च जारी हैं। इस ईमारत में आयुक्त कार्यालय स्थानांतरित करने के बाद प्रशासन के रुचि अनुसार एक-एक कर बहुत सारे विभाग नई इमारत में चले गए।

लेकिन विडंबना यह हैं कि मनपा का रिकॉर्ड विभाग की महत्ता को नजरअंदाज कर पुरानी इमारत के पहले माले पर शिफ्ट कर दिया गया। यह विभाग पहले पहले माले पर था,जिसे हटा कर पक्ष कार्यालय व दुर्बल घटक समिति कार्यालय में तब्दील कर दिया गया।

Advertisement

पहले माले पर रिकॉर्ड विभाग को शिफ्ट करने के बाद वर्षा का मौसम शुरू होते ही छत टपकने लगा। इससे बचाव के लिए इस विभाग को नई ईमारत में शिफ्ट करने के बजाय रिकॉर्ड विभाग के भीतर बल्ली के सहारे टीन का शेड खड़ा किया गया। क्या इस विभाग की यही महत्ता हैं?

उल्लेखनीय यह हैं कि मुख्य ईमारत की दुर्दशा काफी दयनीय हैं, पहले फ्लोर की टाइल्स जवाब दे रही हैं, उखड़ चुके हैं, आवाजाही करने वालों को संभाल कर चलना पड़ता हैं। मुख्य व जीर्ण इमारत से स्वास्थ्य,नगर यंत्री,जनसंपर्क,पीडब्लूडी,परिवहन,समिति विभाग को शीघ्र स्थानांतरित करने की जरूरत हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.