Published On : Wed, Aug 5th, 2020

कोरोना के साए में मनपा गाँधीबाग जोन

Advertisement

वार्ड अधिकारी सह अन्य कर्मी पाए गए पॉजिटिव,जोनल कार्यालय बंद,कल से किया जाएगा सैनेटाइज

नागपुर– कोविड-19 को लेकर खुद की पीठ थपथपाने वाली मनपा प्रशासन के कार्यालय परिसर एक-एक करके कोरोना ग्रषित होते जा रहे। इस बार कोरोना ने गाँधीबाग जोन को चपेट में लिया। नतीजा दर्जन भर अधिकारी-कर्मी पॉजिटिव पाए गए,जिस वजह से जोनल कार्यालय तत्काल बंद करना पड़ा। मनपा प्रशासन कोरोना को लेकर जितनी शक्ति बरत रही,उतना ही खुद के परिसर और कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर गैरजिम्मेदाराना रवैय्या अपना रही।

मनपा प्रशासन के मुख्यालय की प्रशासकीय इमारत में सबसे पहले स्मार्ट सिटी में कोरोना के आंशिक ग्रषित मिले, फिर स्वास्थ्य विभाग में कोरोना के संसर्ग वाले मिले, इसके बाद अग्निशमन विभाग में बड़े पैमाने में मरीज मिले।

लेकिन मनपा प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंगा, इसलिए उनकी मनमानी के चलते उक्त तीनों परिसर सिल नहीं किये गए। यह क्रम थमा नहीं था कि गाँधीबाग ज़ोन कार्यालय में वार्ड अधिकारी सह दर्जन भर कर्मी आज पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिली।

Advertisement

खबर मिलते ही जोनल कार्यालय बंद करने का आदेश दिया गया। आला अधिकारी के निर्देश पर कल और परसों सम्पूर्ण जोनल कार्यालय को सैनेटाइज किया जाएगा। तब तक जोनल कार्यालय अगले आदेश तक बंद रहेंगा।इसी दौरान सभी कर्मियों की जांच की जाने की खबर हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.