Published On : Fri, Dec 9th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

शहर में मनोज मुंतशिर ने किया देश प्रेम का जागरण

Advertisement

नागपुर: भारत माता की जय, जय भवानी जय शिवाजी, नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमी जैसी गर्जना के साथ राष्ट्रवादी गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने नागपुर वासियों के बीच देशभक्ति का जागरण किया। भारत की हृदय स्थली नागपुर में डॉ. हेडगेवार ने हिंदू राष्ट्र के बीज बोए थे। जो ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का विचार देता है और पूरे विश्व के कल्याण के लिए प्रयास करता है। ऐसे हमारे हिंदू राष्ट्र पर सभी को गर्व होना चाहिए, इन शब्दों के साथ मनोज मुंतशिर ने जिसमें गिरती सारी नदियां वो सिंधू है हम, सारे दुनिया को वतन कहते है हिंदू है हम, यह कविता प्रस्तुत की। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा परिकल्पित मध्य भारत के सबसे बड़े खासदार सांस्कृटिक महोत्सव के सातवें दिन लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा एक कार्यक्रम ‘मां, मातृभूमि और मोहब्बत’ प्रस्तुत किया गया। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में देशभर के कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति का इंतजार कर रहे हैं।

मनोज मुंतशिर ने समारोह में आकर बहुत खुश होने की बात कहते हुए नितिन गडकरी को दूरदर्शी और आदर्श नेता बताया। उन्होंने संदेश दिया कि युवा पीढ़ी को राधा-कृष्ण के अप्रत्याशित प्रेम, राम-सीता के विश्वास पर आधारित प्रेम को, प्रेम का आदर्श मानना चाहिए। रूपाली ने ‘केसरिया मेरा इश्क है पिया’ गाने में बताया कि कैसे प्यार का रंग भगवा है। कुणाल और रूपाली ने तुम्हे दिल्लगी भूल जानी पडेगी, कैसे हुआ-कैसे हुआ, बागों के हर फूल को समझे बागबान आदि गानों पर परफॉर्म किया।

आज के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ निवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र निंभोलकर, ज्वाइंट चैरिटी कमिश्नर आभा कोल्हे, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गिरीश गांधी, सूचना आयुक्त राहुल पांडे, श्रीपाद अपराजित, श्रीमंत माने, संदीप भारंबे, रमेश कुलकर्णी, भास्कर लोंढे, खासदार सांस्कृतिक महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुख उपस्थिति रही। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव की सफलता के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रा. अनिल सोले, सभी उपाध्यक्ष प्रा. मधुप पांडेय, डॉ. गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रा. राजेश बागडी, सभी सदस्य बाल कुलकर्णी, सारंग गडकरी, अविनाश घुशे, हाजी अब्दुल कादीर, संदीप गवई, संजय गुलकरी, रेणुका देशकर, एड. नितिन तेलगोटे, विलास त्रिवेदी, आशीष वांदिले, चेतन कायरकर, भोलानाथ सहारे, किशोर पाटील, मनीषा काशीकर का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Advertisement

हर साल खासदार सांस्कृतिक उत्सव नागपुर के सांस्कृतिक क्षेत्र को समृद्ध करने वाले कलाकारों को सम्मानित करता है। गुरुवार को विदर्भ साहित्य संघ के सचिव व सप्तक के विलास मानेकर, प्रतिभा नृत्य मंदिर की संचालिका रत्नम जनार्दनम, विणकर समाज के कारागीर गजानन खापरे, चितार ओली के मूर्तिकार शरद इंगले, मूर्तिकार व चित्रकार प्रमोद सूर्यवंशी, बाल कलाकारों के बसोली ग्रुप के उपाध्यक्ष मंगेश बावसे, सुती साडी कलाकारी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विणकर शंकर लक्ष्मण निनावे, संत साहित्य के समाज प्रबोधनकार व संस्कार भारती के विदर्भ प्रांत महामंत्री आशुतोष अडोणी का नितीन गडकरी के हस्ते सत्कार किया गया। इससे पहले श्याम देशपांडे के नेतृत्व में गायकों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की प्रस्तुति विवेक अलोणी ने दी। तत्पश्चात अश्विन गिरीधारी निमजे हिंदी कवि एवं लेखक पं. रामधारी सिंह दिनकर की कविता ‘कृष्ण नीति’ प्रस्तुत की गई। छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। संतगुरु घासीदास पंथी के शब्दों से प्रेरित होकर खैरागढ़ के 30 कलाकारों ने गबरी राम जोशी के मार्गदर्शन में एकता का संदेश देने वाला यह अद्भुत नृत्य प्रस्तुत किया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.