Published On : Thu, Nov 29th, 2018

श्री मनोज कुमार वेकोलि के नये निदेशक (तकनीकी)

Advertisement

श्री मनोज कुमार ने आज (गुरुवार, 29 नवंबर 2018 को) वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण किया। श्री कुमार को निदेशक मंडल तथा टीम डब्ल्यूसीएल के सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि श्री मनोज कुमार यह नया दायित्व सम्भालने के पूर्व 1985 ई. से वेकोलि, एसईसीएल तथा ईसीएल में विभिन्न पदों पर कार्य किया।

1985 में आपने इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद से प्रथम श्रेणी में डिस्टिंक्शन के साथ बी.टेक किया। 1989 में श्री कुमार ने फर्स्ट क्लास माइन मैनेजर्स सर्टिफिकेट ऑफ कम्पिटेंसी प्राप्त की। 1993-94 में आपने स्वर्ण पदक के साथ आईएसएम, धनबाद से एम.टेक इन रॉक एक्सकैवेशन इंजीनियरिंग की।

श्री मनोज कुमार ने 1985 में हसदेव क्षेत्र की राजनगर कालरी में जॉइन करने के बाद करीब 17 वर्षों तक वेकोलि और एसईसीएल की विविध खदानों में कार्य करने के पश्चात 2002 में ईसीएल के बन्कोला, सोनपुर बज़ारी और पांडेश्वर क्षेत्र में महाप्रबंधक का दायित्व सम्भाला, जहां सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र के रूप में, उत्पादन में 2012-13 में 38% की वृद्धि दर्ज हुई। आपने ईसीएल मुख्यालय में कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट सेल के प्रमुख का दायित्व भी बखूबी निभाया। अनुभवी श्री मनोज कुमार डिफिकल्ट अंडरग्राउंड माइनिंग मेथड के विशेषज्ञ हैं।

Advertisement

आपने अमेरिका के जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के सहयोग से इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोजेक्ट्स एंड प्रोग्राम मैनेजमेंट के एक्सीक्यूटिव डिप्लोमा प्रोग्राम (12पी 2 एम) में शिरकत की। आपने ऑस्ट्रेलिया अफ्रीका का दौरा कर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सफलता पूर्वक भाग लिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.