Published On : Mon, Oct 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

मनोज गिल्लरकर का किया सम्मान

Advertisement

नागपुर : अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच शाखा महावीर वार्ड नागपुर द्वारा युवा सामाजिक कार्यकर्ता, पुलक मंच परिवार महल नागपुर के सदस्य मनोज गिल्लरकर का चयन भारतीय जनता पार्टी नागपुर के जैन प्रकोष्ठ प्रमुख इस पद पर हुआ हैं.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल, केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, विपक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस, विधायक प्रवीण दटके के मार्गदर्शन में भाजपा महाराष्ट्र के जैन प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप भंडारी ने नियुक्ती की हैं. मनोज गिल्लरकर ने अपनी नियुक्ती के लिए संदीप भंडारी, मनोज बंड का आभार माना.

मनोज गिल्लरकर का अभिनंदन एवं सत्कार पुष्पगुच्छ, धर्म दुप्पटा, मोतियों की माला और किताब देकर पुलक मंच परिवार के कार्यालय में श्री. दिगंबर जैन युवक मंडल (सैतवाल) के अध्यक्ष विनय सावलकर, अखिल दिगंबर जैन सैतवाल संस्था पूर्व नागपुर के सचिव उमेश फुलंबरकर, मंच शाखा अध्यक्ष शरद मचाले, अमोल भुसारी, संजय आगरकर, रमेश उदेपुरकर, राजेंद्र पिंजरकर ने किया.

मनोज गिल्लरकर ने कहा समाज के कार्यकर्ताओं पार्टी के मुख्य धारा में जोड़ेंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.