Published On : Tue, Feb 20th, 2018

मनोहर परिकर की हालत गंभीर, इलाज के लिए अमेरिका ले जाने की तैयारी

Advertisement

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की हालत स्थिर है। पैंक्रियाज की बीमारी के इलाज के लिए परिकर 15 फरवरी से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने कहा कि परिकर की हालत स्थिर है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। पीएमओ उनके इलाज पर नजर रखे हुए है।

वहीं मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि परिकर को इलाज के लिए अमेरिका ले जाया जा सकता है। सोमवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू अस्पताल पहुंचे और हालचाल लिया। इस बीच, परिकर के स्वास्थ्य के बारे में फर्जी खबर चलाने के आरोप में गोवा पुलिस ने सोमवार को एक स्थानीय पत्रकार से पूछताछ की। पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने कहा कि हमने अपनी जांच के सिलसिले में पत्रकार हरीश वाल्वोइकर से उस फर्जी खबर के बारे में सवाल किया गया जिसे चलाया गया है।

एक भाजपा नेता सुनील देसाई द्वारा पोंडा पुलिस में की गई शिकायत के आधार पर पत्रकार से पूछताछ की गई । खबर में देसाई के हवाले से परिकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई थी।

इससे पहले सोमवार को ही पत्रकार को जारी विधानसभा सत्र में शामिल होने से रोक दिया गया था जब गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा विधानसभा को संबोधित कर रही थीं। सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.