Published On : Mon, Dec 1st, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

मानकापुर में बंद घर से 12.85 लाख की चोरी

Advertisement

नागपुर : मानकापुर थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर, गोधनी रोड स्थित प्लॉट नंबर 53 पर बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का माल चुरा लिया। चोरी की यह वारदात 28 नवंबर की रात 8 बजे से 29 नवंबर की सुबह 7 बजे के बीच हुई। घर के सभी सदस्य अस्पताल में थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। कुल 12.85 लाख रुपए का माल चोरी होने की पुष्टि हुई है।

कैसे हुई चोरी

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता रेणुका अरुण मानकर (43) निवासी मानकापुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके पति की तबीयत खराब होने के कारण परिवार के सभी सदस्य 28 नवंबर की रात उन्हें धंतोली स्थित डॉ. अजीज खान अस्पताल ले गए थे। घर पर ताला लगाकर पूरा परिवार अस्पताल में ही ठहरा हुआ था।

इसी दौरान अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और तीसरी मंजिल पर बने कमरे में रखी अलमारी को खोलकर नकद 1 लाख रुपए, सोने–चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान सहित करीब 12.85 लाख रुपए का माल उड़ा ले गए।

Advertisement

सुबह लौटकर खुला चोरी का पर्दाफाश

29 नवंबर की सुबह जब रेणुका अपने बच्चों के साथ घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर की तलाशी लेने पर अलमारी खुली हुई और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। तुरंत मानकापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

पूर्व में मसाले का व्यवसाय करते थे पति

रेणुका के पति पहले मसाले का कारोबार चलाते थे, लेकिन बीमार होने के कारण व्यवसाय छोड़ दिया। हाल ही में उनकी हालत बिगड़ने के कारण पूरे परिवार को अस्पताल में रहना पड़ा, जिससे घर पूरी तरह खाली था। इसी स्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

मानकापुर थाने के हवलदार वासुदेव के अनुसार, अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(अ), 331(4) भा.दं.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियाँ और क्षेत्र के बदमाशों की जानकारी खंगाल रही है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि घर के आसपास के इलाके से तकनीकी और भौतिक सुराग जुटाए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरों को घर खाली होने की जानकारी पहले से थी।

पुलिस टीम जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges