Published On : Fri, Aug 17th, 2018

बर्थडे पार्टी में मनीषा को रेखा ने ऐसे दिया आशीर्वाद

Advertisement

मनीषा कोईराला ने 16 अगस्त को अपना 48 वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्होंने एक खास बर्थडे पार्टी रखी. इसमें उनके बेहद करीबी लोगों ने श‍िरकत की. उनकी गाइड और दोस्त रेखा ने उन्हें अनोखे अंदाज में सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया.

इस मौके पर फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा, मनीषा की मां सुषमा कोईराला, रेखा और उषा काकड़े (दोस्त) ने श‍िरकत की.

रेखा और अपनी मां के साथ मनीषा कोईराला.

Advertisement

अपनी दोस्त उषा काकड़े के साथ मनीषा.

फिल्म संजू में नरगिस की भूमिका निभाने के बाद अब मनीषा कोइराला एक डिटेक्टिव वेब सीरीज का हिस्सा होंगी.

एप्लॉस एंटरटेनमेंट के संस्थापक समीर नायर, यूएस की क्राइम थ्रिलर आईविटनेस (2016) को हिंदी में लेकर आ रहे हैं. इसमें उन्होंने मनीषा को कास्ट किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.