दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर एलजी हाउस के बाहर स्याही फेंकी गई है. सिसोदिया रविवार देर रात फिनलैंड दौरे से लौटे हैं. वह राज्य में डेंगू-चिकनगुनिया के बढ़ते मामले पर उपराज्यपाल से मिलने के लिए पहुंचे थे. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
एलजी हाउस के बाहर जब मनीष सिसोदिया प्रेस से बात कर रहे थे, तभी नाराजगी जाहिर करते हुए बृजेश शुक्ला नाम के शख्स ने उन पर अचानक स्याही फेंक दी. इसके बाद सिसोदिया ने कहा कि विरोधियों के पास न तो कोई मुद्दा और ना ही कोई काम, वो सिर्फ स्याही फेंकना जानते हैं. हम हेल्थ और शिक्षा में सुधार कर देंगे.
गौरतलब है कि राज्य में चिकनगुनिया से 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. उपमुख्यमंत्री एजुकेशन संबंधी टूर पर फिनलैंड गए थे. जिस पर एलजी नजीब जंग ने उन्हें निर्देश देते हुए फौरन लौटने को कहा था.
स्याही फेंकने वाले बृजेश शुक्ला ने कहा कि वह हमारे पैसे से विदेश जाते हैं और यहां दिल्ली पीड़ित हैं.
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार




