Published On : Fri, Mar 15th, 2019

मनीषनगर : फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापा

Advertisement

नागपुर: क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने गुरुवार दोपहर को गोपनीय जानकारी के आधार पर मनीषनगर की पौश कालोनी के एक फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापा मारा. पुलिस ने रैकेट चलाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि देह व्यवसाय में फंसी 2 कालेज छात्राओं को अपने कब्जे में लिया है. पकड़ी गई महिला श्रीधर अपार्टमेंट, मनीषनगर निवासी कल्पना अशोक मंचेलवार (40) बताई गई.

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कल्पना अपने फ्लैट में देह व्यवसाय चला रही है. उसने पैसे का लालच देकर कालेज छात्राओं को धंधे में फंसाया है. खबर के आधार पर पुलिस ने पंटर को भेजा. पंटर ने फ्लैट में जाकर पुलिस को सूचना दी. इशारा मिलते ही पुलिस ने फ्लैट में छापा मार दिया.

उसके खिलाफ बेलतरोड़ी थाने में पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. डीसीपी नीलेश भरणे और एसीपी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर उमेश बेसरकर, एपीआई अनुपमा जगताप, पीएसआई स्मिता सोनवने, प्रीति कुलमेथे, एएसआई अजय जाधव, दामोधर राजुरकर, बलिराम रेवतकर, हेड कांस्टेबल शीतलाप्रसाद मिश्रा, कांस्टेबल प्रल्हाद डोले, सुरेखा सांडेकर, छाया राऊत, साधना चव्हाण और अनिल दुबे ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रीति सावरकर और सविता रेलकर की उपस्थिति में कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.