Published On : Sat, Feb 24th, 2018

टाटा स्टील के कामगारों को प्रबंधन शीघ्र वेतन जारी करे – पालकमंत्री

Advertisement


नागपुर: शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष व प्रभाग क्रमांक २६ के नगरसेवक अधिवक्ता धर्मपाल मेश्राम के नेतृत्व में गत दिनों एक शिष्टमंडल नागपुर जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मुलाकात की और उन्हें जानकारी दी कि टाटा स्टील कलमना गुड्स स्टील एंटरप्राइजेस में १७९ माथाडी कामगार कार्यरत हैं. जिन्हें पिछले ५ माह से वेतन नहीं दिया गया है.

इस जानकारी से नाराज पालकमंत्री बावनकुले ने उक्त कंपनी के प्रबंधन को होली के पूर्व अतिशीघ्र सभी माथाड़ी कामगारों को बकाया के साथ वर्तमान माह का वेतन देने का कड़क आदेश दिया। साथ ही पालकमंत्री ने कामगार आयुक्त के साथ उक्त मामले को लेकर बैठक करने के निर्देश भी दिए.

शिष्टमंडल को यह भी निर्देश दिया कि शीघ्र वेतन जारी करने के आदेश के बावजूद वेतन न देने की जानकारी दें. ऐसी सूरत में उन पर कानूनन कड़क कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री सतीश शिरसवान, अधिवक्ता राहुल झांबरे, कमलेश चकोले, राजेश सुखदेवे, रामसागर कोरी, कैलाश साहू, साबा साहू आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.