Published On : Sat, Jan 14th, 2017

महिला के मदद से नराधम ने नाबालिग से बलात्कार किया

Advertisement

Rape-Victim
नागपुर:
 एक नराधम ने अपनी महिला मित्र की सहायता से एक नाबालिब लड़की पर बलात्कार किया। घटना नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र की है और बीते गुरुवार को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच अंजाम दी गई है। जरीपटका पुलिस ने बलात्कारी और उसके महिला मित्र पर गुनाह दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है।

दीपक पाटिल और उसकी महिला मित्र सोनी, मिसाल ले-आउट के रहने वाले हैं। दीपक की नाबालिब लड़की पर बुरी नजर थी, इसलिए उसने अपनी महिला मित्र सोनी के जरिए उसे बरगलाया। सोनी पीड़ित नाबालिब को बहला-फुसलाकर दीपक के मिसाल ले-आउट स्थित घर पर ले गई, जहाँ दीपक ने उस पर बलात्कार किया।

जरीपटका के थानेदार ने दोनों आरोपी पर बलात्कार, अपहरण और यौन अत्याचारों से बाल सुरक्षा कानून के तहत अपराध दर्ज किया है। स्वयं थानेदार बकल मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.