Published On : Fri, Jan 5th, 2018

बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से समुद्र में कूदा युवक, 7 घंटे बाद जिंदा मिला

Advertisement

मुंबई: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी-लिंक से एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से नीचे समुद्र में छलांग लगा दी। युवक को चमात्कारिक रूप से 7 घंटे के बाद जिंदा पाया गया। युवक का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

युवक की पहचान 24 वर्षीय निखर साहू के तौर पर हुई है। गुरुवार को 11 बजे साहू ने बांद्रा से सी-लिंक के लिए टैक्सी ली। टैक्सी के ड्राइवर ने बताया कि ब्रिज पर पहुंचने से पहले ही साहू कुछ परेशान सा लग रहा था। उसने कई बार यू-टर्न भी लेने को कहा। सी-लिंक के पोल नंबर 90 पर पहुंचने पर साहू ने फोटो खींचने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और फिर समुद्र में छलांग लगा दी।

Gold Rate
June 24 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,23,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अचानक हुई इस घटना से घबराए ड्राइवर ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। बचाव दल और फायर ब्रिगेड को युवक को ढूंढने के लिए भेजा गया, लेकिन 2 घंटे तक चले प्रयासों के बाद टीम ने अपने हाथ खड़े कर दिए।

शाम को करीब 7 बजे दादर में चैतन्यभूमि के पास कीर्ति कॉलेज के पीछे कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स ने युवक के शरीर को देखा और स्थानीय मछुआरों की मदद से उसे बाहर निकाला। युवक की सांस अभी भी चल रही थी। उसे फौरन केईएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सिऑन हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया।

Advertisement

वर्ली के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गजानन देसुरकर ने कहा, ‘हम युवक के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं। युवक की जेब से आधार कार्ड मिला है, जिससे उसकी पहचान यूपी के फतेहपुर निवासी 31 वर्षीय निखर साहू के रूप में हुई है।’

Advertisement
"Nagpur Gave Me Unforgettable Love ❤️ | Dr. Ravinder Singal"

"Nagpur Gave Me Unforgettable Love ❤️ | Dr. Ravinder Singal"

नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews

नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews

मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

मजदूर की मौत पर सड़क पर प्रदर्शन.. #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews

पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews

पानीपुरी विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला #nagpurnews #Crime #murder #criminal #LatestNews

मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews #crime #latestnews #criminal

मोरभवन बस स्टॉप पर चाकू लेकर हंगामा कर रहा आरोपी गिरफ्तार #nagpurnews...

नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra

नागपुर में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ #nagpurnews #crime #latestnews #accusedarrested #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges