Published On : Sat, Oct 14th, 2017

खेत में लगे बिजली के तार का करंट लगने से नरक्षी बाघिन की मौत

Advertisement


नागपुर: वन विभाग के साथ ग्रामीण इलाकों के नागरिकों के लिए खौफ का पर्याय बन चुकी नरभक्षी बाघिन की अंतत: खेत में लगे बिजली के तारों के संपर्क में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना वन विभाग को मिलने ही वन विभाग की समूची टीम घटना स्थल पहुंच गई। नागपुर से जांच के लिए दो वेटरीनरी चिकित्सकों की टीम को भी रवाना किया गया है। आतंकी बाघिन को जिंदा पकड़ने के साथ नियंत्रण बाहर होने पर बंदूक से शूट करने के आदेश जारी किए गए थे। इसके लिए वन विभाग की ओर से तीन टीमें बनाकर उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा था। दो हाथियों को विशेष तौर से उसका लोकेशन पता लगाने के लिए लगाया गया था। दिन रात वन विभाग उस बाघिन की तलाश में लगी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्धा जिले के बोर अभ्यारण्य के पास सिंदीविहिर गांव के भगवान टेकाम के खेत में मरा पया गया। बता दें कि इस बाघिन को ब्रह्मपुरी रेंज में आतंक मचाने के बाद ट्रैंक्यूलाइज कर पकड़ा गया था। जिससे वहां से उसे गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर में लाया गया। इसके बाद वन विभाग द्वारा गठित एक समिति ने निर्णय लेकर उसे जंगल में दोबारा निगरानी के साथ छोड़ने का निर्णय लिया था। लेकिन उसके इंसानों पर हमला शुरू करने से वन विभाग भी सक्ते में आ गया। इसके बाद उसे पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा गया। लेकिन इसका इंसानों पर जारी हमले की घटनाओं ने वन विभाग को उसे मारने के आदेश जारी करने पड़े।

ट्रैंक्यूलाइज करने के लिए बुलाई गई टीम को ही उसे पहले पकड़ने और असफल होने पर मारने के आदेश दिए गए। अदालत में भी उसके इंसानों पर हमले किए जाने की घटनाओं के मद्देनजर उसे नरभक्षी करार दिया गया। लेकिन इसके बाद भी वन विभाग के साथ कई पर्यावरण प्रेमी उसे बचाने के पक्ष में खड़े दिखाई दिए। अंतत: बाघिन के दुर्घटना में मारे जाने को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges