Published On : Thu, Apr 25th, 2019

अर्जुन कपूर ने माना- जिंदगी में मलाइका के लिए है खास जगह, शादी पर भी दिया जवाब

Advertisement

बीते कुछ वक्त से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी के चर्चे सुर्खियों में छाए हुए हैं। रिपोर्ट्स थीं शादी अप्रैल में होनी है अब चर्चा है कि दोनों जून में शादी करने वाले हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने इस मामले पर फाइनली चुप्पी तोड़ दी है।

डीएनए के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अभी सिर्फ 33 साल के हैं और उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं

है। अर्जुन ने यह बात भी स्वीकार की कि मलाइका उनकी जिंदगी में एक खास जगह रखती हैं।

अर्जुन ने यह भी कहा कि जब उनकी शादी होगी तो वह इसकी घोषणा ऑफिशली करेंगे क्योंकि आज के दौर में कुछ भी छिपाया नहीं जा सकता।

Advertisement

बता दें कि अर्जुन और मलाइका जब भी आउटिंग पर निकलते हैं, उन्हें हर जगह फटॉग्रफर्स मिल जाते हैं। हालांकि वह इस बात का बुरा भी नहीं मानते। उनका कहना है कि वह समझ सकते हैं कि मीडिया और पपराजी अपना काम कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.