Published On : Tue, Oct 29th, 2019

देवेंद्र फडणवीस की जगह चंद्रशेखर बावनकुले को मुख्यमंत्री बनाएं- आशीष देशमुख

Advertisement

नागपुर: देवेंद्र फडणवीस की जगह चंद्रशेखर बावनकुले को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कांग्रेस के नेता आशीष देशमुख ने की है. देशमुख मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ दक्षिण पश्चिम से उमेदवार के रूप में चुनाव लड़े थे. जिसमें देशमुख की हार हुई.

इस दौरान देशमुख ने कहा की विधानसभा चुनाव में फडणवीस का वोट कम हुआ है. इसके साथ ही भाजपा की जगह भी कम हुई है.

जिसके कारण देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्रीपद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है. चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने चंद्रशेखर बावनकुले को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही थी. जिसके कारण देवेंद्र फडणवीस ने खुद की जगह चंद्रशेखर बावनकुले को मुख्यमंत्री बनाने की मांग आशीष देशमुख ने की है.

इस दौरान आशीष देशमुख ने कहा की अगर सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया होता तो महाआघाडी को चुनाव में ज्यादा फायदा हुआ होता. उन्होंने इस दौरान कहा की जल्द ही राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के हारे हुए उमेदवारो का सत्कार समारोह आयोजित कर उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की जाएगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.