Published On : Mon, Jun 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जुलाई के पहले सप्ताह में पुलिस विभाग में बड़े बदलाव ?

Advertisement

– आयुक्त अमितेश कुमार, पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने, यातायात पुलिस उपायुक्त सारंग आव्हाड, लोहित मतानी, नूरुल हसन और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं.

नागपुर – राज्य के पुलिस आयुक्तों के साथ उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों का तबादला मई में होना था. हालांकि ब्रेक की वजह से बदलाव की घड़ी अब जुलाई में जाने की संभावना है। चर्चा है कि जुलाई के पहले सप्ताह से तबादले शुरू हो जाएंगे।

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस विभाग में स्थानांतरण आमतौर पर मई में किए जाते हैं। ये तबादले 30 जून तक चलते हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसे 30 जून तक के लिए टाल दिया है। इसे लेकर एक तरफ पुलिस अधिकारियों में आक्रोश है। खासतौर पर पुलिस अफसर अच्छी जगहों पर ‘पोस्टिंग’ लगवाने के लिए काफी मेहनत करते हैं।

इसके लिए कई पुलिस अधिकारी/कर्मी मंत्रियों से मिल कर सिफारिश करने में लगे थे,जो बहुत पुरानी परंपरा हैं. लेकिन तबादले को लेकर अनिश्चितता के चलते कई कर्मियों ने अपने प्रयास बंद कर दिए थे।अब पुनः तबादला प्रक्रिया शुरू होने की सुगबुगाहट से मनचाहा पोस्टिंग की चाह रखने वाले सक्रिय हो गए हैं.इस क्रम में सम्बंधित मंत्रालयों में चहलकदमी बढ़ गई हैं.

Advertisement

इस बीच समझा जा रहा है कि सरकार अब पुलिस अधिकारियों के तबादले पर राजी हो गई है. जुलाई के पहले सप्ताह में बदलाव की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि तबादले 3 जुलाई से शुरू होंगे। इसलिए पुलिस अधिकारी सक्रिय देखे जा रहे.

उल्लेखनीय यह है कि पुलिस आयुक्त समेत शहर के पांच अधिकारी शामिल होंगे। समझा जाता है कि इसमें आयुक्त अमितेश कुमार, पुलिस उपायुक्त गजानन राजमाने, यातायात पुलिस उपायुक्त सारंग आव्हाड, लोहित मतानी, नूरुल हसन और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges