Published On : Fri, Jul 4th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

समृद्धि महामार्ग पर बड़ा हादसा: नागपुर के उमरेड निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, ड्राइवर गंभीर

Advertisement

वाशिम- समृद्धि महामार्ग पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में नागपुर जिले के उमरेड निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी कार से नागपुर लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार वाशिम जिले में पहुंची, वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मृतकों की पहचान वैदही जैसवाल (25), माधुरी जैसवाल (52), राधेश्याम जैसवाल (67), और संगीता जैसवाल (55) के रूप में हुई है। ड्राइवर चेतन हेलगे (25) को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हादसे में राधेश्याम जैसवाल सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि संगीता जैसवाल और चालक चेतन हेलगे को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान संगीता ने भी दम तोड़ दिया। चालक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

Advertisement

 

Advertisement
नागपुर में तेज रफ्तार ST बस का कहर #NagpurNews #STBus #RoadAccident #accident #Teacher #newsupdate

नागपुर में तेज रफ्तार ST बस का कहर #NagpurNews #STBus #RoadAccident #accident...

जालना में ब्लैकमेल ; अश्लील फोटो से वसूली #Jalna #Crime #Blackmail #Extortion #MaharashtraNews #news

जालना में ब्लैकमेल ; अश्लील फोटो से वसूली #Jalna #Crime #Blackmail #Extortion...

अशोक चव्हाण का बड़ा बयान #AshokChavan #SonamWangchuk #EducationReform #NEET #PoliticalNews

अशोक चव्हाण का बड़ा बयान #AshokChavan #SonamWangchuk #EducationReform #NEET #PoliticalNews

स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

स्पा की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...

घुले परिवार से मिलीं पंकजा, न्याय का भरोसा #maharashtranews #beed #newsupdate #maharashtra #nnew

घुले परिवार से मिलीं पंकजा, न्याय का भरोसा #maharashtranews #beed #newsupdate #maharashtra...

अंबादास दानवे का BJP पर बड़ा हमला #BJP #MaharashtraPolitics #Gondia #NavneetRana  #MaharashtraNews

अंबादास दानवे का BJP पर बड़ा हमला #BJP #MaharashtraPolitics #Gondia #NavneetRana #MaharashtraNews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges