Published On : Mon, Aug 14th, 2017

ट्रायल रन के साथ ही लॉन्च होगा नागपुर मेट्रो का कॉमन मोबिलिटी कार्ड “महाकार्ड”

Advertisement

Majhi Metro
नागपुर:
नागपुर मेट्रो नागरिको सिर्फ मेट्रो रेल में ही सफ़र नहीं करवाएगी बल्कि इसका दायरा बढ़ाते हुए सफ़र करने वाले यात्रियों को अन्य यातायात व्यवस्थाओं से भी कनेक्ट करने की सुविधा उपलब्ध करा कर देगी। यानि मेट्रो में अपने सफ़र की शुरुवात करने वाले यात्री को उसके गंतव्य तक पहुँचने की व्यवस्था होगी और यह संभव होगा कॉमन मोबिलिटी कार्ड के माध्यम से, नागपुर मेट्रो से अपने मल्टीपर्पस कार्ड को महाकार्ड नाम दिया है।

इस कार्ड का लोकार्पण अगस्त के आखरी हफ़्ते में होने वाले ट्रॉयल रन की शुरुवात के साथ ही होगा। लगभग 5 किलोमीटर ऐडग्रेड सेक्शन का ट्रॉयल रन का प्लान इसी महीने में अपेक्षित है और इसी के साथ महाकार्ड का भी लोकार्पण किया जायेगा । स्टेट बैंक और इंडिया के सहयोग से तैयार किया गया यह कार्ड कई खूबियों वाला है जिसके माध्यम से मेट्रो में सफर के साथ ही फीडर बस सेवा, टेक्सी सेवा का लाभ लेने के साथ ही शॉपिंग तक की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

इसी तरह के कार्ड का इस्तेमाल कोच्चि मेट्रो में हो रहा है लेकिन नागपुर मेट्रो ने अपने इस कार्ड में कई सुविधाओं को जोड़ने का प्लान बनाया है। कॉमन मोबिलिटी कार्ड में ऑटो यातायात और टैक्सी की सुविधा प्रदाता कंपनियों को भी जोड़ने की प्लानिंग है मेट्रो,ऑटो यूनियन और मोबाईल टैक्सी सुविधा प्रदाता कंपनियों से संपर्क भी कर रही है। मेट्रो की योजना है की इस कार्ड के माध्यम से मेट्रो के स्टेशन में मौजूद दुकानों में पेमेंट का भुगतान भी किया जा सके।

कॉमन मोबिलिटी कार्ड योजना को लेकर नागपुर मेट्रो ने एक टेंडर निकला था जिसे एसबीआई ने जीता था। यही बैंक अब इस योजना को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी। कार्ड के लोकार्पण के अवसर पर बैंक के चेयरमैन के भी पहुँचने की उम्मीद है। नागपुर महानगर पालिका की आपली बस सेवा भी इस योजना से जुडी हुई है। यानि मेट्रो के कार्ड का कई तरह से मल्टीपर्पस इस्तेमाल किया। गौरतलब हो की देश की सब तक की शुरू मेट्रो परियोजना के फ़ायदे में न रहने को लेकर हुए अध्ययन में ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी का प्रभावी न हो पाना बड़ा कारण रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नागपुर मेट्रो परियोजना के साथ साथ यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मुहैय्या कराने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.