Published On : Tue, Apr 9th, 2019

गोंदिया: मतदाताओं में जागरूकता निर्माण करने हेतु महारंगोली उकेरी

Advertisement

17 हजार फिट में बनी रंगोली देखने हेतु उमड़ा जनसैलाब

गोंदिया: भारत को विश्‍व के सबसे बड़े और आदर्श लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है। भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया को महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मतदान जनजागृृति अभियान के माध्यम से जिले में विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसी के तहत 8 अप्रैल को स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिलाधिकारी डॉ. कादंबरी बलकवडे की संकल्पना से 16 हजार 900 वर्ग फीट में मतदाताओं में जागरूकता निमार्र्ण करने के लिए महारंगोली उकेरी गई। इस रंगोली को बनाने के लिए विविध रंगों का उपयोग कलाकारों द्वारा किया गया।

इस महारंगोली में गोंदिया जिले का नक्शा तैयार कर उसमें भारतीय संसद, ईवीएम, वीवीपैट मशीन, दिव्यांग मतदाता सहित महिला व किसान मतदाता के चित्र बनाए गए। साथ ही अधिकाधिक दिव्यांग मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए रंगोली पर जोर दिया गया।

विभिन्न स्कूलों के 2338 विद्यार्थियों ने स्टेडियम पहुंचकर जनजागृति का संदेश दिया तथा एक मानव श्रृंखला तैयार की गई। इस अवसर पर मैं उचित उम्मीदवार का चयन करूंगा, मुझे मतदान के लिए प्रलोभन में नहीं फंसाया जाएगा, शत प्रतिशत मतदान करेंगे इस प्रकार का संदेश भी हस्ताक्षर अभियान फलक पर विद्यार्थियों द्वारा दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

रवि आर्य

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges