Published On : Wed, Mar 4th, 2015

अहेरी : खेल में निरंतरता रखकर व्यक्तीमत्व बनाए – कुमार अवघेशराव

Advertisement

aheri
अहेरी (गड़चिरोली)। स्थानिक कै. राजे विश्वेशराव महाराज स्टेडियम पर आयोजित “अहेरी प्रिमिअर लिग” अंतर्गत भव्य टेनिस बाल क्रिकेट मैच के भाषण में खिलाड़ियों ने खेल में निरंतरता रखे. इससे व्यक्ती का व्यक्तीमत्व बनकर समाज की प्रगती होती है. ऐसा लिग के आयोजक और नाविस युवा नेता कुमार अवघेशराव ने व्यक्त किया.

18 फरवरी से शुरू मैच के अंतिम मैच में प्रथम पुरस्कार 55,555 रु.  कै. राजे सत्यवानराव स्मृति पर राजे अम्ब्रीशराव पालक मंत्री के हांथों विजेता संघ आदर्श क्रिकेट क्लब अहेरी नं. 2 को मिला तथा द्वितीय पुरस्कार सुवर्णा खरवडे और नंदा दुर्गे जिप सदस्य की ओर से 33,333 रु. उपविजेता संघ युथ क्रिकेट क्लब अहेरी को मिला. तृतीय पुरस्कार प्राचार्य अरुणभाऊ लोखंडे की ओर से 22,222 रु. सिरोंचा संघ को मिला.

कै. राजे विश्वेशराव महाराज स्मारक प्रतिष्ठान और राजे अम्ब्रीशराव महाराज युथ ब्रिगेड अहेरी द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच अंतर्गत उत्कृष्ट बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्र रक्षक, अर्ध शतक, शतक, हरफनमौला खिलाडी, सिक्सर, स्कोरर, हैट्रिक ऐसे सभी खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिए गए.

समापन के कार्यक्रम में प्रविणराव बाबा, क्रिष्णा मंचालवार, लिंग के संयोजक अमोल गुडेल्लीवार, सत्यनारायण गद्देवार और बरेघ समिति के कार्यकर्ता, नाविस के कार्यकर्ता और खिलाडी तथा प्रेक्षक कार्यक्रम में उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन बबलू सडमेक तथा आभार विवाद मुक्त अध्यक्ष क्रिष्णा मंचालवार ने किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.