Published On : Sat, Jan 25th, 2020

बड़ी कार्रवाई : स्विफ्ट कार से जब्त की 4 लाख 59 हजार की महुआ शराब

Advertisement

नागपुर– राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की ओर से शनिवार 25 जनवरी को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। एक स्विफ्ट कार से 1150 लीटर महुआ शराब करीब 4 लाख 59 हजार 650 रुपए की जब्त की गई है। यह कार्रवाई विभागीय उपायुक्त मोहन वर्दे और अधीक्षक प्रमोद सोनोने के मार्गदर्शन में फ्लाइंग स्क्वाड के निरीक्षक सुनील सहस्त्रबुद्धे ने की है।

जानकारी के अनुसार नंदनवन पुलिस स्टेशन की हद में जगनाडे चौक परिसर में कार से अवैध रूप से महुआ शराब की तस्करी करने की जानकारी विभाग को मिली, इसके आधार पर अधिकारियो ने जाल बुना। इस दौरान स्विफ्ट कार MH 31 CP 2314 को चेक करने पर उसमे से 100 लीटर क्षमता के 10 रबर के ट्यूब में 1000 लीटर महुआ शराब और 50 लीटर क्षमता के 3 प्लास्टिक कैन में 150 लीटर महुआ शराब मिली।

यह कार्रवाई सुबह साढ़े चार बजे जगनाडे चौक में की गई। वाहनचालक का नाम राजा राम वर्मा है। शराब और वाहनचालक को हिरासत में लिया गया है। उसपर मामला दर्ज किया गया है। इस स्क्वॉड में निरीक्षक सुनील सहस्त्रबुद्धे दुय्यम, दुय्यम निरीक्षक मुकुंद चिटमटवर व रवींद्र सोनोने, जवान संजय राठोड, समीर सय्यद, शिरीष देशमुख, रवींद्र इंगोले व वाहन चालक देवेश कोठे शामिल रहे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.