Published On : Mon, Mar 30th, 2015

मूर्तिजापूर : ट्रक-महिंद्रा पिकअप वैन में भिड़ंत, 10 घायल

Advertisement

Car Accident  (3)
मूर्तिजापूर (अकोला)। मूर्तिजापूर से अकोला जा रही महेंद्र पिकवैन को विपरित दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार 10 लोग घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में भेजा दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्तिजापूर के नैशनल हाईवे क्रमांक 6 पर स्थित व्यास रेस्टारेंट के पास रात 8:15 के दौरान मूर्तिजापुर से अकोला की ओर जा रही महेंद्र पिकअप वैन क्रमांक एम.एच. 30 एबी 993 को विपरित दिशा की और से आ रहे ट्रक क्रमांक 13 एपी 1292 ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पिकवैन में सवार अकोला निवासी 70 वर्षीय गुंफाबाई बोधडे, 69 वर्षीय कमलाबाई हिवराले, 7 वर्षीय राणी सागर हिवराले, 15 वर्षीय शुभम बोधले, 15 वर्षीय करण बोधले, 14 वर्षीय संतोष अहिर, 32 वर्षीय शारदा बोधले, 12 वर्षीय नैना हिवराले समेत दो अन्य गंभीर रूपसे घायल हो गए.

Car Accident  (2)
इस घटना की जानकारी विधायक हरिष पिंपले तथा उनके सहयोगियों को मिलते ही उन्होंने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घाललों को मूर्तिजापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया किंतु मरीजों की हालत अधिक खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए अकोला के सर्वोपचार अस्पताल में भेज दिया. उक्त घटना की जानकारी मूर्तिजापूर पुलिस थाने के अधिकारियों को मिलते ही उन्होंने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी थी. दुर्घटना के समय ट्रक में चालक फंस जाने के कारण उसे अथक प्रयास के पश्चात अस्पताल रवाना किया गया.

Car Accident  (1)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.