Published On : Thu, Nov 6th, 2014

नेर : महिला अर्बन पतसंस्था पेट्रोल डालकर जलाई

Advertisement


आरोपी एजंट भी झूलसा

Bank Burn
नेर (यवतमाल)
।  नेर शहर थाने के सामने स्थित महिला अर्बन को.ऑप के्रडीट सोसाईटी के एजंट ने पेट्रोल ड़ालकर जलाई. मगर उसमें वह खुद भी झूलस गया. जैसे ही पेट्रोल ड़ालने के बाद जैसे ही उसने आग लगाई तो शटर खोलकर भागने की तैयारी में वह था मगर शटर नहीं खुल पाया. जिससे वह झूलस गया. 38 फिसदी जलने की जानकारी चिकित्सकों ने दी है. मैनेजर की पूरी कैबिन जलकर खाक हो गई है. सारे कागजात और रेकॉर्ड भी जल गए है. पतसंस्था अध्यक्षा मिना विलास देशमुख यह यवतमाल के शिवनेरी सोसाईटी में रहती है. पतसंस्था की बड़ी क्षति हुई है. पतसंस्था के व्यवस्थापक अरविंद चव्हाण, कैशिअर ज्योति जगताप है. विलास पोहणकर सिपाई है. पतसंस्था के 5 एजंट वसूली करते है, उसमें रविंद्र भोयर भी शामिल था. मैनेजर ने इस भोयर को उसके खाते के सभी बुक जांच के लिए लाने की बात कहीं थी, मगर वह यह बुक बताना नहीं चाहता था. जिससे मध्यरात्रि को 3 बजे के बाद वह होण्डा से पतसंस्था आया उसने साथ में पेट्रोल लाया था. वह छिड़कर आग लगा दी, जिससे पूरी पतसंस्था जल गई.

Bank Burn

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.