Published On : Wed, Jul 11th, 2018

माहेश्वरी युवक मंडल ने गठित की नई कार्यकारिणी

Advertisement

तारीख ०१ जुलाई २०१८ को लक्ष्मीनारायण मंदिर में माहेश्वरी युवक मंडल, चंद्रपुर द्वारा वार्षिक सभा का आयोजन हुआ. इस सभा मे माहेश्वरी युवक मंडल, चंद्रपुर की पुराणी कार्यकारणी का विघटन कर नयी कार्यकारणी का गठन हुआ. इस सभा में माहेश्वरी युवक मंडल के अध्यक्ष पद पर राजेश काकानी एवंम सचिव के पद दीपक कैलाश सोमानी का चयन हुआ।

इस सभा मे प्रवीण सारडा, अनूप गाँधी, शक्ति धूत, ऋषिकांत जाखोटिया, पियूष माहेश्वरी, धीरज राठी, सी.ए.प्रतिक सारडा, भारत बजाज, हरीश सोमानी, उमेश सारडा, अनूप मालपानी उपस्थित थे. इस वार्षिक सभा में नए सदस्यों को स्वागत हुआ एवंम सभी सदस्यों का उचित पदों पर पदग्रहण हुआ.

सभा मे माहेश्वरी समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुयी एवंम सांस्कृतिक व सामजिक प्रकल्पों द्वारा समाज में बंधुता व भाईचारा रहे यह सुझाव माहेश्वरी युवक मंडल के अध्यक्ष राजेश काकानी ने रखा. माहेश्वरी समाज के सामजिक विकास के लिए प्रत्येक सदस्य पूर्ण रूप से अग्रेसर व सचेत रहेगा यह सभी सदस्यों ने प्रण लिया.

माहेश्वरी युवक मंडल के वार्षिक सभा के अंत में अॅड.आशिष मुंधड़ा, रुपेश राठी एवंम पंकज सारडा ने मंडल के सभी सदस्यों को अपना आभार प्रकट किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.