Published On : Sat, Dec 13th, 2014

कोराडी : महावितरण (स्थापत्य विभाग) के ठेकेदार ऊर्जा मंत्री से मिले

Advertisement

Vidhayak Chandrashekhar Bawankule
कोराडी (नागपुर)। महावितरण कम्पनी अंतर्गत स्थापत्य विभाग में कार्यरत ठेकेदारों का बिल पास होने के बाद भी वितरण कम्पनी के अधिकारी समय पर पैसे नहीं देने से ठेकेदारों को भूखे मरने की नौबत आ गयी है. किए गए कार्यों का बिल समय पर मिले इसके लिए महावितरण (स्थापत्य विभाग) के ठेकेदार एसोसिएशन का एक शिष्टमण्डल भाजपा गट नेता रामबाबू तोडवाल के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मिला.

यहाँ जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महावितरण कम्पनी अंतर्गत अनेक वर्षों से उक्त ठेकेदार कार्यरत हैं. सिविल कार्य पूर्ण करने के बाद भी उनके कार्यों के बिलों का भुगतान समय पर नहीं किया जाता. इसलिए काम करने में उन्हें काफी कठिनाइयाँ पेश आ रही हैं. ठेकेदारों को उनके अधीनस्थ कार्यरत मजदूरों को समय पर वेतन देना पड़ता है. इस मामले में ठेकेदारों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय पर बिल का भुगतान करने निवेदन सौंपने के बाद भी अधिकारी उनकी माँगों की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं. इसलिए ठेकेदारों को अपने व अपने परिवार के जीवन-यापन करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सभी कार्यों के बिल तैयार होने के बावजूद उनमें से सिर्फ 25 प्रतिशत रकम ही दी जाती है. इससे ठेकेदारों के लाखों रुपये रोक लिये जाते हैं. इसलिए ठेकेदारों ने ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने बताया कि इस मामले में हम महावितरण कम्पनी से पूछताछ कर बीच का रास्ता निकालेंगे.

आवेदन देने के वक्त दीपक दुरनानी, प्रविण घोंगड़े, जगन शर्मा, गिरधर कुंभारे, अंकुश ढवाले, वी.डी. वाढीवे, मेसर्स ए.पी. कंस्ट्रक्शन, सुनील भोसले, सांगड़े कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार मौजूद थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.