Published On : Mon, Apr 6th, 2020

घर घर मे हुआ महावीर जयंती का आयोजन

Advertisement

नागपुर : जैन धर्म के २४ वे तीर्थंकर भगवान महावीर के २६१९ वे जन्म कल्याणक महोत्सव घर-घर मे सादगी से मनाया गया. देश और राज्य लॉक डाउन होने से जैन समाज के महावीर जयंती पर होनेवाले शहर मे होनेवाले सभी कार्यक्रमों को जैन समाज के विभिन्न संस्था के पदाधिकारीयों ने २५ दिन पूर्व ही रद्द कर दिये थे. जैन समाज ने प्रशासन के आदेश का पुरेपूर पालन किया.

जैन धर्म के सभी साधु संतों ने वीडियो संदेश जारी कर श्रावकों को घर मे ही महावीर जयंती मनाने के निर्देश दिये थे, रथयात्रा, शोभायात्रा और सडक पर या सार्वजनिक जगह पर कोई भी कार्यक्रम नही करने को कहा था. नागपुर के सभी जैन मंदिर बंद होने से लोगो ने सुबह से ही घर-घर मे महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव प्रारंभ किया. पिछले ८० वर्षो से जारी श्री. जैन सेवा मंडल द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का सार्वजनिक आयोजन किया जा रहा था लेकिन इस वर्ष नही हो सका. आज सुबह से घर-घर मे महिलाओं ने घर के सामने रंगोली, जैन झंडा लगाया.

घर-घर मे पूजन, अभिषेक, तीर्थंकर प्रभू के पालने को सजाया था. गीत प्रस्तुत किये गये. बाद मे लोगों ने एक दुसरें को सोशल मीडिया, फोन कर अपने रिष्तेदारों को बधाई दी. घर-घर मे खुशनुमा माहोल था.

इतवारी लाडपुरा निवासी नितिन नखाते ने परिवार के साथ घर मे ही महावीर जन्म कल्याणक आयोजन किया. सुबह जिनेन्द्र भगवान की महाशांतिधारा की, महावीर विधान, चंद्रप्रभु विधान, विश्व शांति के लिये शांति विधान किया और ४८ दिये लगाकर भक्तामर पाठ किया. पुरे विश्व से कोरोना से मुक्ति के लिये सामूहिक प्रार्थना की उसके बाद भोजनावकाश के बाद परिवार के सदस्यों के बीच भजन, गीत, प्रश्नमंच, मिमिक्री, अंताक्षरी का आयोजन हुआ. फोटो : महावीर जयंती पर पूजन करते हुए नितिन नखाते परिवार

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.