Published On : Fri, Apr 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का शहर में हुआ भव्य आयोजन

Advertisement

नागपुर : जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का 2621 वा जन्म कल्याणक महोत्सव भक्तों ने उत्साह के साथ मनाया. जगह जगह प्रभातफेरियां, प्रसाद वितरण किया गया.

शहर में मुख्य आयोजन श्री जैन सेवा मंडल के तत्वावधान में हुआ. इतवारी स्थित श्री. दिगंबर जैन परवार मंदिर से अध्यक्ष दिनेश जैन, मंत्री शितलचंद जैन के नेतृत्व में और श्री जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष दिलीप गांधी, मंत्री अभय शहाकार के मार्गदर्शन में शोभायात्रा निकलकर नेहरू पुतला, शहीद चौक, गांधी पुतला, महल, कल्याणेश्वर मंदिर, झंडा चौक, चिटणविसपुरा होते हुए रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में पहुंची.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सभागृह में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक, पूजन श्रावकों ने किया. पूर्व राज्यसभा सांसद अजय संचेती, उद्योगपति नितिन खारा, उन्नति फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कोटेचा प्रमुखता से उपस्थित थे.

शोभायात्रा के मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया. अनेक संस्थाओं द्वारा पानी, शर्बत, ठंडाई, प्रसाद का वितरण किया गया.इतवारी शहीद चौक में जैन वीरा फ्रेंड्स ग्रुप महाप्रसाद का आयोजन किया गया था.

कार्यक्रम के सफलता के लिए चंद्रनाथ भागवतकर, विजय जव्हेरी, कमलराज धाड़ीवाल, मुकेश सिंहावत, संजय टक्कामोरे, संजय सावनसुखा, योगेंद्र शाह, दीपक शेंडेकर, योगेंद्र जैन, संजय देवड़िया, मनीष छल्लानी, अजय तोरावत, सुरेंद्र कोठारी, देवेंद्र कोठारी, अभय ठोल्या, शशांक लल्ला, गौरव शहाकार, मनोज जैन, भरत आसानी, गिरीश विटालकर, पीयूष शाह, डॉ. संतोष मोदी, किशोर बेलसरे, इंदरचंद जैन, सनत जैन, सोनू सिंघई, डॉ. नरेंद्र भुसारी, विजय उदापुरकर, महेंद्र कटारिया, दिलीप राखे, दीपक जव्हेरी, कमल बज, बाहुबली पलसापुरे, मनोज गिल्लरकर, संतोष जैन, पंकज बोहरा, संजय नखाते, सुनील जैन पेंढारी, शरद मचाले, सुरेश डायमंड, रोहित शाह, रवींद्र वोरा, रजनी जैन, आशा जव्हेरी, मंजू गंगवाल, नीता बोहरा आदि ने प्रयास किया.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

कर्जमाफी को लेकर ट्रैक्टर मार्च ...#news #update #maharashtranews #maharashtra

कर्जमाफी को लेकर ट्रैक्टर मार्च ...#news #update #maharashtranews #maharashtra

लकड़गंज पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई जबरी लूट की वारदात.. #nagpurnews #crime #latestnews

लकड़गंज पुलिस ने 6 घंटे में सुलझाई जबरी लूट की वारदात.. #nagpurnews...

यशोधरानगर पुलिस ने एक साथ चोरी के मामलों का किया खुलासा.. #nagpurnews #crime #latestnews

यशोधरानगर पुलिस ने एक साथ चोरी के मामलों का किया खुलासा.. #nagpurnews...

संपूर्ण कर्जमाफी को लेकर ट्रैक्टर रैली ...#news #latestnews #update #maharashtranews #maharashtra

संपूर्ण कर्जमाफी को लेकर ट्रैक्टर रैली ...#news #latestnews #update #maharashtranews #maharashtra

ऑपरेशन टाइगर की अटकलें निराधारः राउत #news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

ऑपरेशन टाइगर की अटकलें निराधारः राउत #news #latestnews #maharashtranews #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges