Published On : Wed, Oct 2nd, 2019

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आदरांजलि

Advertisement

टीम वेकोलि ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी को आदरांजलि अर्पित की।

मुख्यालय में बापू की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में सीएमडी श्री आर आर मिश्र ने राष्ट्रपिता के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति आदर व्यक्त किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें बापू की राह और उनकी सीख पर चलने का अवसर मिला है।

Advertisement

श्री मिश्र ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान सीआईल परिवार ने स्वच्छता मुहिम में स्कूलों में बड़ी संख्या में शौचालय का निर्माण करवा कर योगदान किया। वर्तमान में प्लास्टिक से मुक्ति के लिए कम्पनी के सभी क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री एस एम चौधरी, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री मनोज कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना व परियोजना) श्री अजित कुमार चौधरी प्रमुखता से उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.