Published On : Sun, Apr 4th, 2021

आचार्यश्री पुलकसागरजी के स्वास्थ के लिये महाशांतिधारा

Advertisement

नागपुर : अखिल भारतीय पुलक मंच परिवार शाखा महल नागपुर द्वारा भारत गौरव राष्ट्रसंत आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव के स्वास्थ्य के महाशांतिधारा की गई.

इतवारी शहीद चौक भगवान पार्श्वनाथ मार्ग स्थित श्री. पार्श्वप्रभु दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर में भगवान महावीर की महाशांतिधारा पुलक मंच परिवार के सदस्यों ने की. 10 दिन पूर्व आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव के साथ प्रणितसागरजी मुनिराज, ब्र. प्रदीप भैया, ब्र. प्रसून भैया सहित 18 लोग पॉजिटिव हुए. उनके मंगल स्वास्थ की कामना की गई. देव-शास्त्र-गुरु पूजन, गुरुदेव का पूजन किया गया.

श्री. पार्श्वप्रभु दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर के अध्यक्ष दिलीप शिवणकर, महामंत्री दिलीप राखे के उपस्थिती में महाशांतिधारा और पूजन हुआ. पुलक मंच परिवार शाखा महल के कार्याध्यक्ष जितेंद्र गडेकर, महामंत्री नितिन पलसापुरे, मनोज मांडवगड़े, दिलीप सावलकर, राजेन्द्र सोनटक्के ने पूजन किया. श्री. पार्श्वप्रभु दिगंबर सैतवाल जैन मंदिर के अध्यक्ष दिलीप शिवणकर ने कहा जैन संत हमारे समाज की धरोहर हैं. हमारे संतगण ऐलोपैथी दवाइयों का सेवन नहीं करते. उसमें संतों का कोरोना पॉजिटिव होना समाज के सामने चिंता का विषय रहता हैं.

आचार्यश्री पुलकसागरजी गुरुदेव के देशभर में लाखों भक्त हैं इन सभी भक्तों की प्रार्थना से गुरुदेव का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मैं समाज की ओर से गुरुदेव के स्वस्थ होने की कामना करता हूं. देशभर जैन संतों ने गुरुदेव से संपर्क कर उनके स्वस्थ होने की मंगल कामना की हैं. कोरोना संक्रमित, बुखार होने के बाद भी उनकी धार्मिक क्रिया निर्विघ्न जारी है.
इस समय प्रभाकर डाखोरे, डॉ. चंद्रनाथ भागवतकर, किशोर कहाते, प्रशांत कहाते उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.