Published On : Mon, Sep 30th, 2019

गांधीबाग अग्रसेन भवन में महाराज श्री अग्रसेन जी की महाआरती संपन्न

Advertisement

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया

नागपुर: अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महाराष्ट्र प्रदेश की नागपुर विभाग की ओर से श्री गांधीबाग स्थित श्री अग्रसेन भवन में अग्रकुल पिता महाराजा श्री अग्रसेन की 5143 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के समाजबंधु व महिलाएं उपस्थित थे।
सर्वप्रथम महाराजश्री अग्रसेन व माता माधवी के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि चीफ कंजरवेटर आॅफ फारेस्ट के यू.के अग्रवाल ने माल्यार्पण किया। भजन गायक उज्जवल खाकोलिया ने श्री अग्रसेन महाराज पर आधारित एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।

इस प्रकार की भजन संध्या नागपुर में प्रथम बार होने से अग्रवाल समाज के सभी समाजबंधुओं ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की व आनंद मनाया। अग्रसेन चैक स्थित महाराज श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर मुरलीधर अग्रवाल, कैलाश लिलडिया, सम्मेलन के अध्यक्ष रामचरण बंसल ने माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर 108 दीपों की महाआरती अग्रवाल समाज की महिलाओं की ओर से की गई।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से सजन गोयल, श्री अग्रसेन महिला मंडल सुरभि की कमला गोयल, नारी शक्ति बहुउद्देशीय संस्था की उषाकिरण अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, डा. सजन अग्रवाल, रामू अग्रवाल, विनय गोयनका, राजीव चैधरी, लक्ष्मीकांत अग्रवाल, अशोक गोयल, गड्डू लिलडिया, प्रमोद अग्रवाल, संतोष बाबू अग्रवाल, रवींद्र गणेरीवाल, गोपाल पचेरीवाला, प्रकाश अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, श्वेता लिलडिया, नम्रता लिलडिया, अनिता अग्रवाल, रितु जिंदल, प्रीति लिलडिया, ममता लिलडिया, नम्रता लिलडिया, संगीता लिलडिया, कांता लिलडिया, गिरीश लिलडिया, विशेष लिलडिया, यश लिलडिया, अंश अग्रवाल, सुजल लिलडिया, मंटी लिलडिया, दिनेश लिलडिया, मुकेश लिलडिया, मनीष लिलडिया, श्वेता लिलडिया, शकुन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अरूणा मुरारका, राधेश्याम लिलडिया, साक्षी लिलडिया, प्रमोद मुरारका, वर्षा लिलडिया, हीरा लिलडिया, जूही लिलडिया सहित अनेक अग्रवाल समाजबंधु उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.