Published On : Thu, May 17th, 2018

‘महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 2025 तक एक लाख करोड़ डॉलर’

Advertisement

मुंबई: देश और दुनिया की तकनीक में तेज बदलाव हो रहा है। उद्योग और अर्थव्यवस्था डिजिटल हो रही है। महाराष्ट्र में भारी निवेश करने की अपील करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र ने डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास पहले ही शुरू कर दिया था। एयरपोर्ट, समृद्धि हाइवे, मेट्रो और सड़क के जरिए राज्य ने विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराया है। वर्ष 2025 तक महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगी। फडणवीस ने राज्य को सबसे बेहतर राज्य बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र निवेशकों और उद्योग जगत की पहली पसंद बना रहे, इसके लिए सरकार ने सेवा क्षेत्र सहित सभी उद्योग धंधों को विकसित करने की विशेष नीति तैयार की है।

राज्य मेंं अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नीतियां तैयार की जा रही है जिससे राज्य मेंं कारोबार करना और आसान होगा। महाराष्ट्र निवेशकोंं की पहली पसंद रहा है और आगे भी राज्य की विकास गति तेज रहने वाली है। उन्होने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार विकास कामों को कर रही है उसके आधार पर कहा जा रहा है कि 2025 तक भारत की अर्थव्यवस्था पांच लाख करोड़ डॉलर की हो जाएगी, और तब तक महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच जाएगी। जिसमें सेवा और पर्यटन की भूमिका अहम होगी।

फडणवीस ने कहा कि आर्थिक मजबूती और रोजगार निर्माण में सेवा क्षेत्र की भूमिका महत्त्वपूर्ण है। राज्य सरकार इस बात को जानती है इसीलिए महाराष्ट्र मेंं सेवा क्षेत्र सहित सभी उद्योग धंधों को विकसित करने की विशेष नीति तैयार की गई है। राज्य के सकल घरेलू उत्पादन में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी फिलहाल 49 फीसदी है जिसे हम 2025 तक 65 फीसदी तक ले जाएंगे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.