Published On : Sat, Oct 27th, 2018

वनामती के बहार प्रदर्शन करते युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

Advertisement

महापौर व मनपा की खामियों को लेकर कर रहे थे नारेबाजी

नागपुर : आज सुबह वनामती में आयोजित “महाराष्ट्र महापौर महोत्सव” के आयोजन स्थल के सामने मनपा से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदर्शन के साथ नारेबाजी युवक कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने की. इस विरोध प्रदर्शन में शामिल युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अजित सिंह और धीरज पांडे के अनुसार मनपा के असफल प्रोजेक्ट में 24 बाय ७ जलापूर्ति योजना, बंद ग्रीन बस, डिम्ट्स का बंद का अल्टीमेटम, बस ऑपरेटरों का ४ माह से बकाया जिन्होंने कल मनपा को पत्र लिख सोमवार से ऑपरेशन बंद करने की सूचना दी, कर्मचारियों का बकाया, अनिश्चित कालीन बंद आंदोलन की चेतावनी, ठेकेदारों का पिछले १५ दिनों से जारी बकाया आदि हैं.

उक्त मसलों को सार्वजानिक करते हुए निष्क्रिय महापौर को पदमुक्त करने की मांग की गई. इस आन्दोलन का नेतृत्व प्रदेश सचिव अजीत सिंह व उपाध्यक्ष धीरज पांडे ने किया. अन्दोलन में प्रमुख रूप से नगरसेवक दिनेश यादव, प्रदेश सचिव निलेश खोरगडे, प्रनित जांभुले, सतीश पाली, आनन्द तिवारी, राम यादव, आयुष हिरणवार, प्रवीण सहारे, गौतम अंबादे, राकेश इखार आदी युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए.

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.