Published On : Wed, Dec 21st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र विस : नागपुर भूमि आवंटन मुद्दे पर शिंदे के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

Advertisement

नागपुर में महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में विपक्षी सदस्यों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और वे यहां एक सरकारी जमीन के आवंटन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

जमीन आवंटन का यह मामला तब का है, जब शिंदे पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में शहरी विकास मंत्री थे।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

शिवसेना के शिंदे की अगुवाई वाले धड़े और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने भी विधान भवन परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की उप नेता सुषमा अंधारे ने संतों और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है।

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती एमवीए सरकार में मंत्री रहने के दौरान शिंदे द्वारा झुग्गी निवासियों के लिए रखी गई भूमि को निजी व्यक्तियों को आवंटित करने के फैसले पर हाल ही में यथास्थिति का आदेश दिया है।

राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने मंगलवार को कहा था कि शहरी विकास विभाग के तहत आने वाले नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एनआईटी) ने झुग्गी निवासियों के वास्ते मकान के निर्माण के लिए शहर में 4.5 एकड़ की जमीन सुरक्षित रखी थी। उन्होंने दावा किया, ‘‘हालांकि, शिंदे ने यह जमीन 1.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 16 लोगों को देने का आदेश जारी किया था। जमीन की मौजूदा कीमत 83 करोड़ रुपये है।’’

विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को शिंदे का इस्तीफा भी मांगा, लेकिन मुख्यमंत्री ने आरोपों को खारिज किया और इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। बुधवार को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार, दानवे, कांग्रेस विधायक नाना पटोले और एमवीए के अन्य नेताओं ने जमीन आवंटन विवाद पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री शिंदे के इस्तीफे की मांग की।

वहीं, भाजपा नेता प्रवीण दरेकर, गोपीचंद पडलकर, श्वेता महाले और शिंदे खेमे के सदस्यों ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता अंधारे द्वारा संतों का कथित तौर पर अपमान किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया।

Advertisement
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे आक्रामक #nagpurnews  #latestnews

विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges