Published On : Mon, Oct 10th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

उद्धव गुट को मिला ‘मशाल’ चुनाव चिन्ह

Advertisement

चुनाव आयोग ने शिंदे खेमे से मांगे 3 विकल्प

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच उद्धव ठाकरे गुट को नया चुनाव चिन्ह मिल गया है. उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी के नाम का भी ऐलान हो चुका है. अब उद्धव ठाकरे गुट का चुनाव चिन्ह ‘मशाल’ होगा. साथ ही उनकी पार्टी का नाम बाला साहेब ठाकरे के नाम पर शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) होगा

शिंदे गुट की पार्टी का भी हुआ ऐलान

Advertisement

इसके अलावा चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी के नाम का भी ऐलान कर दिया है. अब एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी को ‘बालासाहेबंची शिवसेना’ कहा जाएगा. चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को 11 अक्टूबर यानी कल तक 3 नए प्रतीकों की एक सूची पेश करने के लिए कहा है. इसके बाद शिंदे गुट के चुनाव चिन्ह का ऐलान किया जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.