Published On : Tue, Oct 29th, 2019

अमरावती में मुख्यमंत्री के ओएसडी के घर पर हमला, घर के बाहर खड़ी कार तोड़ डाली गई

Advertisement

अमरावती: सोमवार को महाराष्ट्र के अमरावती में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) के घर पर हमला हुआ। उनके घर के बाहर खड़ी कार को कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़ डाला। वारदात के वक्त ओएसडी श्रीकांत भारती अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ घर से बाहर थे और उनके माता-पिता घर पर मौजूद थे।

श्रीकांत का घर जिले के राजनपेठ इलाके में स्थित है। जिस कार को तोड़ा गया वह श्रीकांत के भाई और भाजपा पार्षद तुषार भारती की थी। मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस वारदात के पीछे हाल में आये चुनावी नतीजे एक बड़ा कारण हो सकता है। घर पर मौजूद भारतीय के पिता की शिकायत पर राजनपेठ पुलिस ने आज्ञात लोगों के खिलाफ घर में जबरन घुसने, दंगे और आपराधिक षड़यंत्र का मामला दर्ज किया है।

हमलावरों में से दो की पहचान हो गई है और अन्य की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.