Published On : Fri, Jun 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र: फिर बढ़ रहा कोरोना का टेंशन, उद्धव सरकार ने दिए फिर सख्त पाबंदी के संकेत

Advertisement

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ देश में धीरे-धीरे फिर से के दैनिक मामलों में वृद्धि होनी शुरू हो गई है. लेकिन इन सबमे अगर महाराष्ट्र (Maharashtra) की बात करें तो बीते गुरुवार को वहां पर कोरोना वायरस (Corona Virus) के 1045 नए मामले सामने आए हैं और 1 व्यक्ति की भी जान चली गई. इधर हालात को देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने चेतावनी जारी की है. वहीँ सरकार ने कहा है कि अगर लोगों ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया तो प्रदेश में एक बार फिर फेस मास्क (Face mask) भी अनिवार्य किया जा सकता है.

बीते राज्य में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीँ अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4,500 पार हो गई है। जिससे राज्य की उद्धव सरकार का टेंशन बढ़ रहा है। वहीँ राज्य में लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जबकि, एक 1 मरीज की मौत हुई है। बीते गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,045 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,89,212 और मृतक संख्या 1,47,861 पर पहुंच गई है।

इधर महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ते देख CM उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने BITEY गुरुवार को अधिकारियों के साथ कोरोना टास्क फोर्स की बैठक की. इस बैठक में राज्य के हालात की जानकारी भी ली गई है और अफसरों को स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए. इस बाबत CM उद्धव ठाकरे ने कहा कि, अगर लोग फिर से पाबंदी नहीं चाहते तो उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना ही वहीँ इस प्रोटोकॉल में 6 फीट की दूरी, चेहरे पर मास्क और बार-बार हाथ धोने के नियम शामिल हैं.

इस राज्य में कोरोना संक्रमितों (Maharashtra Corona Updates) का आंकड़ा 78 लाख 89 हजार 212 पर पहुंच गया है. वहीँ महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 1 लाख 47 हजार 861 लोगों की मौत हो चुकी है. इधर राज्य में फिलहाल कोरोना के 4559 सक्रिय मामले हैं. इस प्रकार संख्या में रोज बढ़ोतरी होती जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.