Published On : Mon, Jul 24th, 2017

नागपुर विश्वविद्यालय के साथ ही अब होस्टल की जिम्मेदारी भी महाराष्ट्र सुरक्षा बल पर

Advertisement

Nagpur University
नागपुर:
राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा बल का पहरा है. लेकिन अब रविनगर स्थित विश्वविद्यालय के बॉयज होस्टल में भी महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा बल का पहरा होगा. होस्टल की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब कुछ ही दिनों में इन सुरक्षा बलों के हाथों सौंपी जाएगी.

इस होस्टल का परिसर काफी बड़ा है. जिसके चलते परिसर के बाहर चाय नाश्ते की टपरियां चलानेवाले गैरकानूनी रूप से रात होते ही अपने ठेले व अन्य सामग्रियां परिसर के भीतर लगा देते थे. विद्यार्थियों की माने तो यह ठेलेवालों की यहीं के सुरक्षा रक्षकों के साथ सांठगाठ थी. जिससे परिसर के भीतर ना केवल ठेले और सामग्रियां रखने बल्कि उनकी रात भर चौकादारी की भी गारंटी मिलती थी. केवल यही नहीं विद्यार्थियों का कहना है कि वे कुछ दिनों से बाहरी लोगों जो विश्वविद्यालय के छात्र भी नहीं ऐसे लोग भी रात होते ही परिसर के भीतर पंहुच जाते हैं.

विद्यार्थियों का मानना है कि महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा बल की नियुक्ति से यहां रहनेवाले विद्यार्थियों को निश्चित ही सुरक्षा मिलेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.